कुरुक्षेत्र। अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। मेले में कुरुक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में अग्र बंधु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में धाम में लगने वाले मेले को लेकर प्रदेशभर में बैठकें भी की जा रही हैं ताकि लोगों को मेले की विस्तृत जानकारी मिल सके।
सिंगला ने बताया कि 10 नवंबर को धाम में ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के अलावा देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेंगे। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न तरह की सामाजिक गतिविधियां आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि मेले में अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद डाॅ. सुभाष चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी और भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनाें की प्रस्तुति देंगे।