फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाला पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले पशु तस्करों द्वारा उनका पीछा कर रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जबरदीन उर्फ भाट वासी बागी नाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (यूपी) को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 3 नवंबर 2019 को बलजीत सिंह वासी मडाडो ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि रात को वह अपने घर में सो रहा था। करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली तो वह बाड़े में पशुओं को देखने चला गया था। यहां 3-4 युवक घूम रहे थे। जब उसने उनको आवाज लगाई तो वह दीवार फांदकर बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए थे। उसके शोर करने पर उसके दोनों बेेटे सतीश, मोहित व पड़ोसी केवल सिंह भी मौके पहुंचे और अपनी कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब चोरों ने भनक लगी कि वह उनका पीछा कर रहे है तो डेरा हरदेव सिंह के पास उन्होंने अपनी पिकअप को रोककर उन पर फायर कर दिया, जो गोली उसकी छाती में लगी थी। उसे इलाज के लिए पीजीआई में दाखिल कराया था। बयान पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए-1 ने जांच करते हुए चार महीने बाद जाजीम वासी समसपुर (सहारनपुर) को अवैध असले के साथ गिरफ्तार किया था। आगामी जांच में टीम ने मुस्तफा वासी छोटा लापरा (यमुनानगर), आरोपी फरमान वासी बेगी नाजर थाना गंगोह (सहारनपुर) को गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिकअप बरामद की तथा आरोपी शाकिर वासी बेगी नाजर थाना गंगोह (सहारनपुर) को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। अब पुलिस ने आरोपी जबरदीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें