फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पशुपालन विभाग की ओर से बीबीपुर कलां में पशुओं का किया टीकाकरण

Sat, 01 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। गांव बीबीपुर कलां में आयोजित पशुओं का टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मी। वि
विज्ञापन
पिहोवा। पशुपालन विभाग की ओर से एसडीओ डॉ. सुरजीत सिंह के नेतृत्व में गांव बीबीपुर कलां में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान पशुपालकों को विभिन्न रोगों से पशुओं के बचाव की जानकारी दी गई। डॉ. संदीप जांगड़ा ने बताया कि सभी पशुओं को मुंह खुर और गलघोटू से बचाने के लिए एसडीओ डॉ. सरजीत सिंह के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से राज्यभर में पशुओं को मुंह-खुर एफएमडी रोग से बचाने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पशुओं का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पशुओं को इस संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाना है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें