फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्थान संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा को मिला प्रशंसा पत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्थान संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा को सम्मानित करते सांसद नवीन ​जिंदल। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था उत्थान के जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन द्वारा संस्थाध्यक्ष अनिल वर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद नवीन जिंदल ने उन्हें यह सम्मान दिया। अनिल वर्मा ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान मिलने के साथ ही संस्था की जिम्मेवारी भी बढ़ी है। उत्थान सामाजिक संस्था एक पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीकरण मार्च 2007 में हुआ था। तभी से संस्था की ओर से समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर में और गांवों, विद्यालयों में जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मुख्यत: युवाओं को नशे के विरुद्ध जागृत करने, कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध संदेश देने के जनहित के कार्यों में संलग्न रहती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी कार्यक्रम किए जाते हैं यथा महान विभूतियों के जन्मदिवसों पर कार्यक्रम आयोजित करना, भाषण - कविता प्रतियोगिताएं आयोजित करना भी शामिल हैं। संस्था को सम्मान मिलने पर धर्मपाल,मीनू जॉय, विनोद चौधरी, सूबे सिंह, सुरेंद्र सैनी, ललित आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें