फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनिल शास्त्री ने बताए शिव पूजन में पुष्पों के महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रावण मास के पावन अवसर पर सेक्टर-7 रतगल खेड़ा मंदिर में प्रवचन हुए। कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रोताओं को शिव महापुराण की महिमा सुनाई। शास्त्री ने विभिन्न कामनाओं की पूर्ति के लिए पुष्पों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कमल, बेल पत्र और शंखपुष्प अर्पित करें। जूही के फूलों से धन-संपदा बढ़ती है और हरसिंगार से सुख संपत्ति मिलती है। संतान की कामना वाले एक लाख धतूरे के फूलों से पूजन करें। यश के लिए एक लाख अगस्त्य के फूलों से पूजा करनी चाहिए। अड़हुल के फूलों से शत्रुओं का नाश होता है, जबकि करवीर के फूलों से रोग खत्म होते हैं। बेलों के फूलों से अर्घ्य देने पर अच्छा जीवनसाथी मिलता है। इस अवसर पर जय सिंह, राकेश सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें