फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यस्तरीय कराटे में अनिकेत ने हासिल किया रजत पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम पब्लिक स्कूल में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ प्र​शिक्षक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था के प्रवक्ता राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेशस्तरीय 23वीं तीन दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन पट्टी कल्याण (पानीपत) के सेवा सदन में किया गया था। इस प्रतियोगिता में श्रीमती केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अनिकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इसलिए स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासित जीवन जीना सिखाते हैं। इस खेल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी और खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसलिए हमें खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें