फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर लिपिकों में फिर पनपने लगा रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर रोष जताते लिपिक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लिपिक वर्ग में वेतन न बढ़ाए जाने को लेकर फिर से रोष गहराने लगा है, जिसके चलते अब फिर लिपिक 12 अगस्त से हड़ताल पर जाने का मन बना चुके हैं। वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के समर्थन के लिए लिपिकों ने प्रदेश सरकार को 11 अगस्त तक का समय दिया है, जिसके पश्चात 12 से 14 अगस्त तक सभी लिपिक हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दे रहे हैं। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिले के लिपिकों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताया।
विज्ञापन


जिला प्रधान मंजू रानी ने बताया की लिपिक वर्ग की मांग वेतन 35400 किया जाए। इसके लिए सरकार के साथ लिपिक वर्ग की कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार सरकार के उच्च अधिकारियों से आश्वासन ही मिलता हैं। अब सरकार वेतन बढ़ोतरी की मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए अब प्रदेश सरकार को मांगों के समर्थन के लिए 11 अगस्त तक का समय दिया जाता है, अगर मांगें नहीं मानी गई तो 12 से 14 अगस्त तक सभी लिपिक हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें