फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मचारियों में पनपने लगा रोष, यूनियन कार्यालय में ओवरटाइम के लिए रोडवेज कर्मियों की बैठक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर ओवरटाइम को लेकर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। लोकल रूटों पर काम करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को ओवरटाइम नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों में अब रोष पनपने लगा है। ओवरटाइम न मिलने के चलते रोडवेज कर्मचारियों ने नए बस अड्डे पर इकट्ठे होकर यूनियन कार्यालय में बैठक कर चर्चा की। इस बैठक में जहां रोडवेज कर्मचारियों ने ओवरटाइम को लेकर मंथन किया तो वहीं कई अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा की, साथ ही चार मई को होने वाली कुरुक्षेत्र सब डिपो और पिहोवा सब डिपो की बैठक को लेकर भी चर्चा की गई।

रोडवेज कर्मचारियों की माने तो चालकों और परिचालकों से 13 से 14 घंटे तक काम लिया जा रहा है, लेकिन 35 रुपये से ज्यादा रिसीट न होने के चलते ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पहले ऐसा नहीं था फिर से ओवरटाइम शुरू होने के बाद रिसीट का नियम लागू किया गया है। इसके कारण ओवरटाइम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओवरटाइम न मिलने से कर्मचारी परेशान : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि चालकों व परिचालकों को ओवरटाइम न मिल पाने को लेकर चर्चा की गई। जब से ओवरटाइम फिर से शुरू हुआ है तब से लोकल रूटों पर काम करने वाले चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा, जिसका कारण लोकल रूटों पर स्कूल कॉलेजों में निशुल्क यात्रा करने वाले विद्यार्थी है, जिनके कारण बसों को आमदनी नहीं हो पाती। इसलिए 35 रुपये से ज्यादा रिसीट नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि ओवरटाइम को लेकर चार मई को बैठक बुलाई गई है, इस बैठक में कर्मचारियों के हित के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें