फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जत्थेदारों को हटाए जाने से संगत में रोष, पुर्नविचार करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा जत्थेदारों को हटाए जाने पर कुरुक्षेत्र में भी संगत में रोष पनप रहा है। इसी के चलते ही सोमवार को संगत की गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई, जिसमें एसजीपीसी के इस फैसले का विरोध जताया। एचएसजीपीसी सदस्य बने हरमनप्रीत सिंह, जसदीप सिंह रंधावा, अमीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह सिंह व जसबीर बड़ैच आदि ने बैठक के बाद पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी व अंतरीम कमेटी का यह फैसला सही नहीं है। जत्थेदारों को हटाए जाने के फैसले पर पुर्नविचार करना चाहिए। यह पूरी संगत की ही मांग है और एसजीपीसी को संगत की मांग दरकिनार नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें