फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आशा कर्मियों में गहराया रोष, आज सत्तापक्ष के विधायकों के आवास पर करेंगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए पंचकूला स्थित स्वास्थ्य मिशन निदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रही आशा कर्मियों और यूनियन की नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिए जाने व अन्य कार्रवाई से रोष गहरा गया है। आरोप है कि रास्ते में ही उनकी गाड़ियों को रुकवा दिया गया व सीटू राज्य प्रधान सुरेखा महासचिव जयभगवान, राज्य उपप्रधान रानी देवी, जिला प्रधान पिंकी, कोषाध्यक्ष ऊषा सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया उनकी गाड़ियों को अनजान रास्तों पर घुमाया गया।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, सहसचिव रोशन लाल फौजी, उपाध्यक्ष सुनील रत्न ने बताया कि आशाओं और सीटू नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। 73 दिन की लंबी हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री के साथ हुआ समझौता लागू नहीं किया जा रहा। पहले आंदोलनकारियों के साथ समझौता किया जाता है फिर सरकार उसे लागू करने में पीछे हट जाती है। सीटू नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकती है और आशा कर्मियों को पंचकूला में घुसने नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री किसानों से कहते हैं कि किसान प्रदर्शन करने के लिए ट्रैक्टर से क्यों जाए, अपनी गाड़ी और बसों से चले जाएं, लेकिन आशा कर्मी तो ट्रैक्टर लेकर नहीं गईं फिर उनको क्यों गिरफ्तार किया गया। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सड़कें खोदना, हरियाणा की जनता को इंटरनेट बंद कर बंधक जैसी स्थिति बना देना तानाशाहीपूर्ण रवैया है। इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना होगा। सीटू नेताओं ने कहा कि सरकार जनतांत्रिक अधिकारों पर हमला करना बंद करें, आशाओं के साथ हुआ समझौता लागू करवाने के लिए आशा कर्मी कल एक मार्च को प्रदेशभर में भाजपा विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों का करारा जवाब देकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें