फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोलर और स्केटिंग फेडरेशन ओपन हॉकी चैंपियनशिप में अनव गर्ग ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोलर और स्केटिंग फेडरेशन ओपन हॉकी चैंपियनशिप में अनव गर्ग ने हासिल किया दूसरा स्था
विज्ञापन
फोटो 51
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के बच्चे ने 37 वीं हरियाणा राज्य रोलर और स्केटिंग फेडरेशन ओपन हॉकी चैंपियनशिप में कक्षा तीसरी के छात्र अनव गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पांच से सात नवंबर तक लाडवा में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर 11 आयु वर्ग में राज्य की सभी आठ टीमों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनव एवं उसकी पूरी टीम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। आयोजक मंडल ने पारिषोतक के रूप में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी टीम को ट्रॉफी एवं प्रत्येक बच्चे को रजत पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्या रीटा गोयल ने कहा कि अग्रसेन पब्लिक स्कूल बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव कटिबंध है, अपने इन्हीं सार्थक प्रयास के कारण आज पूरे प्रदेश में हमारा विद्यालय ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें