फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में अनियंत्रित ट्राला घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रादौर मार्ग पर बन मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्राला घर के गेट और दीवार को तोड़कर अंदर घुस गया। सुबह लगभग 10 बजे यह घटना हुई। बड़ा हादसा टल गया क्योंकि उस समय गेट के आसपास कोई नहीं था। घर के केयर-टेकर प्रेम कश्यप ने बताया कि वह मेजर पेट्रोल पंप के मालिक के घर पर काम करते हैं। ट्राला जगाधरी से फीड लेकर लाडवा की तरफ आ रहा था। ड्राइवर ने जानकारी दी कि बन मोड़ पर मुड़ते समय ट्राला अनियंत्रित हो गया। उसने कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में ट्राला मकान में घुसा दिया। इस दुर्घटना में घर का गेट और दीवार टूट गए। ट्राले को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें