इस्माईलाबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहरी क्षेत्र में छह एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि राजस्व संपदा इस्माईलाबाद के शहरी क्षेत्र में पीर दरगाह के निकट लगभग छह एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी को उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। डीटीपी ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कॉलोनी में बनी चारदीवारी सहित अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई कि कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लाट व मकान न खरीदें।