पिहोवा। गांव बाखली खुर्द में खेतों में गए एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई, जिसकी पहचान करीब 70 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूम में हुई। बताया जा रहा है कि प्रीतम सिंह खेतों में गया हुआ था। वहीं इसी दौरान एक खेत में अचानक लगी आग से धुआं उठ रहा था। तभी पता चला कि खेतों में गए प्रीतम सिंह की हालत गंभीर हो गई है, उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस तक सूचना पहुंची की एक व्यक्ति की धुएं के चलते मौत हो गई है। पुलिस ने भी जांच शुरू की लेकिन सदर थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि मृतक प्रीतम सिंह आग की घटना से करीब 70 मीटर दूरी पर था। ग्राम पंचायत ने बताया है कि उसकी अचानक ही मौत हुई है और किसी प्रकार की कोई आशंका व शिकायत नहीं है। ऐसे में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।