फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिव कथा की अमृत रसधार का आयोजन 12 से

Tue, 10 Nov 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। पिपली में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगी। ये विचार आयोजक पंच कैलाशी प्रदीप सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लाडवा रोड स्थित श्री कैलाश धाम शिव दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय पावन अनुष्ठान 12 से 19 नवंबर तक किया जाएगा। श्री शिव दुर्गा मंदिर कमेटी एवं महिला मंडल आयोजन दायित्व संभालेगी। कथा का शुभारंभ 12 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन दोपहर तीन से सायं सात बजे तक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी पहुंचेंगी। अनुष्ठान में वृंदावन धाम के ब्रह्म शंकर पराशर भगवान शिव की लीलाओं और अध्यात्म की अमृत वर्षा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें