फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमित पांडेय को मिलेगा पहला रोहित सरदाना अवार्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टर का विमोचन करते कुलपति व अन्य शिक्षक । स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलगुरु कार्यालय में रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान एवं रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। केयू सीनेट हॉल में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहला रोहित सरदाना अवार्ड राष्ट्रीय पत्रकार एवं न्यूज 18 के एंकर अमित पांडेय को दिया जाएगा। साथ ही प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपये की राशि एवं अवार्ड भेंट किया जाएगा। कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि रोहित का नाम एक प्रमुख और प्रभावशाली टीवी एंकर एवं पत्रकार के रूप में लिया जाता है। प्रो महासिंह पूनिया ने बताया कि यह कार्यक्रम जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित सरदाना के पिता रत्न चंद सरदाना, डाॅ. पंकज शर्मा, अशोक रोशा, डाॅ. सतीश सैनी, अखिलेश गुप्ता, श्रीलंका के केलनिया विश्वविद्यालय की प्रो. सुभाषिणी रत्नायके, आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें