फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रीय शिविर में 500 युवाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय शिविर में यज्ञोपवीत धारण करते युवा। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में वीरवार को सार्वदेशिक आर्यवीर दल के राष्ट्रीय शिविर में 15 प्रांतों से आए लगभग 500 युवाओं ने आचार्य नंदकिशोर के ब्रह्मत्व में यज्ञोपवीत धारण किया। इन युवाओं ने राष्ट्र, संस्कृति और मानवता के प्रति जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। वैदिक दर्शन के अनुसार, यज्ञोपवीत मनुष्य का दूसरा जन्म है। शिविर के आचार्यों ने इसके आध्यात्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। यह प्रयास युवाओं को वैदिक संस्कृति से जोड़ता है। आर्यवीरों ने देश की एकता और वैदिक धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। आचार्य नंदकिशोर ने कहा कि यज्ञोपवीत के तीन सूत्र देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण का कर्तव्यबोध कराते हैं। यह बालकों को संयम, सदाचार और विद्या अर्जन की प्रेरणा देता है। गुरुकुल में 1000 युवक-युवतियां वैदिक संस्कारों का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय शिविर में यज्ञोपवीत धारण करते युवा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें