फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमन प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करने के दौरान मुख्याति​थि सहित प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में चौथी एथलीट मीट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर बृजलाल गुप्ता रहे। प्राचार्य ने बताया कि 100 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम, वीर विक्रमजीत ने द्वितीय और अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में अमन पहले स्थान पर, वीर विक्रमजीत दूसरे और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और संजना ने तीसरा स्थान तथा 200 मीटर दौड़ में अवनीत कौर ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष थ्री लेग दौड़ में अमन और विशाल ने पहले स्थान पर, गुरचरण और हर्ष दूसरे एवं शिवम और तुषार ने तीसरा स्थान हासिल किया और वहीं थ्री लेग महिला दौड़ प्रतियोगिता में अमनदीप कौर और आरती ने पहला स्थान पाया। महक और मुस्कान दूसरे एवं मुस्कान और सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट विशाल तथा मुस्कान रहे। प्राचार्य व मुख्यातिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बृजलाल गुप्ता ने कहा कि जीवन में खेलों का अपना महत्व है। इससे शारीरिक वृद्धि के साथ-साथ खिलाड़ी मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। खिलाड़ी को जीतने के भाव से नहीं खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर रजत कुमार, ममतेश, ललिता, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. ट्विंकल सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें