फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला स्तरीय कुश्ती में अमन अहितान ने हासिल किया स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी ने जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में पहुंचने पर छात्र अमन अहितान का स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य भीमसेन ने बताया कि जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 और 27 अगस्त को किया गया था, जिसमें 80 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में छात्र अमन अहितान ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने अमन अहितान को को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया है। इस मौके पर डॉ. दिनेश यादव, जितेंद्र, सुमेंद्र, रजनी कंसल, संतराम, डॉ. बलवान सिंह, परमजीत कौर सांगवान, डॉ.रणधीर सिंह, संजय कुमार मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें