फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने धर्म की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहो : पुरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संतों के साथ महंत राजेंद्र पुरी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने चैत्र नवरात्रों की तैयारी के बारे में सेवकों और श्रद्धालुओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मां भगवती के नवरात्रों में सभी को अपने-अपने घरों में माता की ज्योत जरूर प्रज्वलित करनी चाहिए। यह महीना धर्म को मानने वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नव संवत की शुरुआत के साथ मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का समय है। इस समय हर सनातनी को अपने घर व क्षेत्रों में साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ जितना हो सके मिलने वालों को जय माता की, जय श्री राम कहकर संबोधित करना चाहिए। महंत ने कहा कि नवरात्रों को मनाने की औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। मन, तन, विचार और खानपान सभी शुद्ध होना चाहिए। तभी मां भगवती की कृपा मिलती है। उन्होंने बताया कि जग ज्योति दरबार में हमेशा धर्म को मानने वाले और समाज कल्याण की भावना से कार्य करने वाले हर इंसान का सम्मान होता है। जग ज्योति दरबार हमेशा जनकल्याण के लिए तैयार है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि नवरात्रों में मां भगवती की पूजा करो और अपने धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें