फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं उठान में मनमानी का आरोप, नहीं सुधरे हालात

Tue, 23 Apr 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। अनाजमंडी में एक दिन खरीद और आवक बंद रहने के बाद भी हालात सुधरे नहीं हैं। आलम ये है कि पिपली मंडी गेहूं से अटी हुई है। उठान का कार्य धीमा होने के चलते मंडी में अव्यवस्था का आलम है, जिसका खामियाजा आढ़ती व किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कई आढ़तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें उठान के लिए नजराना देने के लिए विवश होना पड़ रहा हैै। उनका आरोप है कि उठान में मनमर्जी की जा रही है।
विज्ञापन



दूसरी ओर, पिपली मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने मंडी में नजराना के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मंडी में ऐसा कुछ नहीं है। मंडी से उठान सुचारु रूप से हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 53 प्रतिशत उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें