कस्बे के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना इस्माईलाबाद के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 साल की बेटी घर से कॉलेज के लिए गई थी मगर शाम तक नहीं लौटी थी। उन्होंने अपने स्तर पर सभी जगह, आसपास व रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश कर ली, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। उन्होंने आशंका जताई कि सागर वासी शामली थाना सीता माई (करनाल) उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।