फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति, सास और ननद पर मामला दर्ज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रजनीश। फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गुरुनानक कॉलोनी में जहरीले पदार्थ से विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत के पहले महिला ने फोन कर अपनी नर्स बहन को आपबीती भी सुनाई। मृतक की शिनाख्त रजनीश 32 के रूप में हुई है। रजनीश पिहोवा में ही एक कंपनी में कार्यरत थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी वीणा है। आज मंगलवार को रजनीश की ननद की शादी होनी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में ज्ञानचंद निवासी पजोखंरा जिला अंबाला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी छोटी बेटी रजनीश की शादी 26 अप्रैल 2020 को अमित के साथ हुुई थी। अमित गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को अमित की बहन की शादी होनी थी। इसी के चलते अमित अपने घर आया हुआ था। रात करीब नौ बजे उसकी अमित के साथ फोन पर बातचीत हुई थी, मगर बेटी के बारे में पूछने पर अमित ने उसके बारे में कुछ नहीं बताया और न ही उसकी रजनीश से बातचीत कराई थी। बाद में उसकी बड़ी बेटी रीटा ने उसे फोन पर सूचना दी कि रजनीश की मौत हो गई है। उसका शव कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में पड़ा है। इस निजी अस्पताल में उसकी एक और बेटी सीमा बतौर स्टाफ नर्स काम करती है। मौत से पूर्व रजनीश ने इस घटना की जानकारी अपनी बहन बड़ी सीमा को काॅल करके दी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, सास बेअंत कौर और ननद रेणु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पति करता था मारपीट
पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी वीणा के जन्म के बाद से उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसे खर्चा नहीं दिया जाता था। इसलिए रजनीश मजबूरी में अपना और बच्ची का पेट पालने के लिए नौकरी करती थी। उसका पति, सास बेअंत कौर और ननद रेणु उसे ताने देकर प्रताड़ित करते थे। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। रविवार को उन्होंने जहर देकर उसकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पैनल से कराया शव का पोस्टमार्टम
थाना शहर पिहोवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें