अलग-अलग स्थान से प्रेम प्रसंग के चलते शादी रचाने के बहाने दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने का मामला सामने आया है। पिहोवा के निकटवर्ती गांव निवासी ने शिकायत में कहा कि घरौंडा (करनाल) का रहने वाला युवक उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को 19 जुलाई को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। वहीं दूसरे मामले में व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को जमालपुर कालोनी लुधियाना (पंजाब) का रहने वाला प्रवीण गुप्ता 21 जुलाई को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने दोनों केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।