फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मारपीट, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि हाकम सिंह पुत्र नत्था सिंह वासी मलिकपुर ने थाना शाहाबाद को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के राजबीर का मकान व जमीन उसकी जायदाद के साथ लगती है। विवाद होने से निशानदेही सही तरीके सेनही हो पाई थी। शाम के समय राजबीर अपने अन्य साथियों के साथ उसके भाई संदीप के घर में जबरदस्ती घुस गए। इस दौरान राजबीर ने तेजधार चाकू से जान से मारने की नीयत से उसके भाई संदीप की गर्दन पर वार किया, जो उसके भाई की बाईबाजू पर लगा। इसके बाद राजबीर ने अपने साथी के हाथ से लाठी लेकर संदीप की गर्दन पर पीछे से हमला किया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्रित होने लगे आरोपी जान से मारे की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने ट्रैक्टर से दीवार को तोड़ने की भी कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस के दबाव में आकर राजबीर के पिता बलबीर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य मामले मेें 13 मार्च को राम कुमार पुत्र श्रीरामवासी इंदिरा कालोनी बाबैन ने शिकायत में बताया कि दिनांक12 मार्च की शाम उसका बेटा प्रिंस बाइक पर घर आ रहा था कि अचानक शाहाबाद की ओर से आकर एक कार चालक ने उसे रोक लिया। इस दौरान कार सवार पांच-छह युवकों ने मारपीट करके उसे कार में डालकर अपहरण करने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों को मौके पर आता देख आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के दौरान बुधवार को अमृत पाल, रजत वासी अटवान, अंकित वासी सराये सुखी व मनिंद्र वासी हरिपुर बड़ाम को पटेल नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें