इस्माईलाबाद। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती प्रदेश स्तर पर पिपली अनाज मंडी में 31 मई को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र के अध्यक्ष विनोद पाल होल्कर झांसा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। वे गांव अजराना, पिपली माजरा, भुसतला, अजराना खुर्द, रोहटी, अजरावर, खेड़ी, जेतपुरा इस्माईलाबाद, इस्माइलपुर आदि गांवों का दौरा कर कार्यक्रम न्योता देने के बाद झांसा गांव में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भाजपा 21 मई से 31 मई तक मना रही है। देश के प्रत्येक गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर मनाई जा रही है, जिसका समापन 31 मई को पावन धरा पिपली अनाज मंडी में होगा।