पानीपत। एनवी आर्चरी एकेडमी के तीरंदाज खिलाड़ी अहान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ मध्यप्रदेश के रांची में आयोजित की गई थी, उनके एकेडमी में पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने कहा कि अहान ने लगातार अभ्यास किया और हर प्रशिक्षण सत्र में सुधार करने की कोशिश की। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन अहान ने अपने आत्मविश्वास और तकनीक से सभी को प्रभावित किया। यह पदक उसकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खिलाड़ी अहान ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। वह आगे और कड़ी मेहनत करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक हासिल करेंगे। उन्होंने अपने कोच और परिजन को अपना मार्गदर्शक बताया। संवाद