कुरुक्षेत्र। शहर में भोजन सेवा करते सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीरवार को विशाल भंडारा दिया। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि सेवा का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है। आमजन भी पंचायत के इस पुनीत कार्य में सहयोग दे रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे धर्मार्थ सेवाकार्य चलते रहेंगे। इस अवसर पर गौरव, कुलवंत, नवीन, सचिन, सुषमा, अरनव, दीपक और सचिन सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।