लाडवा। श्री अग्रवाल सभा की बैठक शिवाला रामकुंडी परिसर में हुई, जिसमें सभा की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रधान दुर्गेश गोयल ने कहा कि किसी भी समाज का विकास उस समाज के लोगों की एकता से है। बुद्धिजीवी लोगों का समाज के उत्थान के बारे में सोचते रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही अपने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपने साथ लेकर चलना उससे भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महासचिव विकास सिंघल ने आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव रखा। इस पर कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए समाज के लोगों को आमंत्रित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, डॉ. एसपी बंसल, नीरज गोयल, राहुल सिंगला, सुनील गर्ग, अशोक गुप्ता, अमित गोयल, विशाल गोयल, अमित सिंघल, दीपक बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।