फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परेशानियों से नाराज आढ़तियों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अनाज मंडी के आढ़ती और किसानों के सामने आ रही परेशानी को लेकर अनाज मंडी प्रधान नंदलाल सिंगला की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया और इन समस्याओं को दूर करने को लेकर मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नंद लाल सिंगला ने बताया कि आढ़तियों और किसानों को इस समय गेट पास से संबंधित बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी पंजीकरण का न होना, कभी साइट क्रश कर जाना, कभी जब गेट में किसान ट्राली लेकर आता है तब गेट पर गेट पास काटने के लिए कोई भी नहीं होता, बाद में जब आढ़ती और किसान गेट पास कटवाने जाते हैं तो उनसे तरह-तरह के सवाल करके उन्हें परेशान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पिहोवा के सीमावर्ती इलाकों के किसानों का को भी गेटपास कटवाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सचिव चंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो भी समस्या है उसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें