फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वार्ता बेनतीजा होने के बाद आंदोलन तेज करने की घोषणा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गेस्ट टीचर। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग पर अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शिक्षा मंत्री से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन तेज करने की घोषणा हुई है। संघ ने 8 और 9 अगस्त को कुरुक्षेत्र व लाडवा में महिला अतिथि अध्यापिकाओं के प्रदर्शन का एलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। धरने के 41वें दिन सभा हुई। 31 जुलाई को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से नियमितीकरण पर वार्ता हुई थी। संघ का आरोप है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। उच्चतम न्यायालय ने 2014 की नीतियों को वैध माना है, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए हैं। संघ ने सभी पात्र अध्यापकों को नियमित करने और 2014 से लाभ देने की मांग दोहराई। 6 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें