फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-मौसमसुबह बूंदाबादी के बाद दिनभर मौसम रहा सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के चलते बेशक रोजाना बारिश नहीं हो रही है, लेकिन रोजाना छाने वाले बादल राहत लगातार बरकरार रखे हुए हैं। रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाते रहे और हवा से आगे जाते रहे। छुट्टी के चलते लोगों ने अपने-अपने तरीके से मौसम का लुत्फ उठाया। किसी ने परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाया तो किसी ने घर पर रहकर ही मौसम का मजा लिया। दिन में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हालांकि रविवार के चलते आधे से ज्यादा बाजार बंद थे, लेकिन फिर भी थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार व सेक्टरों में बाकि दिनों के मुकाबले अच्छी चहलकदमी देखने को मिली। दोपहर करीब दो बजे काले बादल छाने से तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ये बादल कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बोछार कर आगे निकल गए। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में भी इसी प्रकार का सिलसिला जारी रहेगा। बेशक बदरा जमकर न बरसें लेकिन रोजाना मौसम पर अपना असर जरूर दिखाएंगे। विभाग अनुसार आज सोमवार को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं मंगलवार को गर्मी बढ़ सकती है। इस दिन तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को फिर से बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान मंगलवार के मुकाबले तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट आ सकती है। वीरवार को भी बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है और तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को फिर से मौसम साफ रहेगा। हालांकि बादल छाए रहने से गर्मी का अहसास नहीं होगा। उसके बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार 50 से 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें