फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने ली करवट, सर्दी की आहट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में अल सुबह छाया हल्का कोहरा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद मौसम ने करवट ली और बदलाव देखने को मिला। सोमवार को हुई बारिश के दौरान कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि के चलते तापमान लुढ़ककर न्यूनतम 16.1 डिग्री तक जा पहुंचा, जिससे मौसम में सुबह के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। वहीं अल सुबह धर्मनगरी में हलके कोहरे का असर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते आसमान में दिनभर बदरा छाए रहे और तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया। वहीं बुधवार अल सुबह सड़कों पर हलका कोहरा देखने को मिला, जिसने मौसम में ठंडक घोल दी। जबकि धूप निकलते ही सूर्य की तेज किरणों ने मौसम को ओर सुहावना बना दिया।

सर्दी के मौसम की आहट होते ही अब आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिलेगी, जिसके चलते मौसम में और ठंडक का एहसास होगा। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री और अधिकतम 29.1 सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें