फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग के बाद नवनियुक्त एसडीएम ने किया कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसडीएम अमन कुमार।
विज्ञापन
पिहोवा। एसडीएम अमन कुमार के पदभार संभालने से पहले सीएम फ्लाइंग की टीम ने एसडीएम कार्यालय में दस्तक दी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर एसडीएम कार्यालय सहित विभिन्न विभाग के रिकॉर्ड की जांचा। इस दौरान टीम को कार्यालय में कई तरह की खामियां मिली। टीम को सूचना मिली थी कि ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य तरह की फाइल बाहर से बनकर आ रही है, जबकि ई-दिशा केंद्र में 40 रुपये लेकर फाइल कवर दिया जा रहा है। टीम ने कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी है। वहीं वीरवार को नवनियुक्त एसडीएम ने भी एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी अनीश कुमार ने बताया कि टीम को पिहोवा एसडीएम कार्यालय में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर जाकर कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। ई-दिशा केंद्र में विभिन्न की तरह फाइलें बाहर से बन रही थी। केंद्र में मौजूद संबंधित कर्मी उन कागजात के लिए सिर्फ कवर (फाइल) उपलब्ध कराता था। मौके पर कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए साथ ही कहीं भी सूचना पट नहीं लगे थे। एसडीएम कार्यालय में 23 में से 21 शिकायत लंबित पाई गई। एसडीएम कोर्ट में 1903 मामले लंबित मिले। इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी गई है।

एसडीएम ने किया निरीक्षण
पदभार संभालने के पहले ही दिन नवनियुक्त एसडीएम अमन कुमार ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मियों से जानकारी ली। अमन कुमार हरियाणा सिविल सर्विस 2020 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी के साथ काम किया जाए। सभी अधिकारी योजनाओं के सही लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें