फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 15 साल बाद दो हजार का इनामी मोस्ट वांटेड चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने 15 साल बाद काबू किया। भगोड़े पर जिला पुलिस की ओर से दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। भगोड़ा गुरमीत सिंह निवासी स्योंसर अपने मामा के घर आया हुआ था। गुप्त सूचना पर सीआईए-दो ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह को थाना सदर पिहोवा से वर्ष 2004 में लड़ाई-झगड़े के मामले में एएसजे कुरुक्षेत्र सरिता गुप्ता की अदालत ने पांच मार्च 2008 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छुपा हुआ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम और उसे मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर दिया था। सीआईए-दो को गुप्त सूचना मिली कि मोस्ट वांटेड गुरमीत सिंह अपने मामा के घर आया हुआ है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके भगोड़े गुरमीत सिंह को दबोच लिया। अदालत के आदेश से भगोड़े गुरमीत सिंह को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें