फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले शुरु, 15 तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 08 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। जिनमें इच्छुक विद्यार्थी अपने मनपसंद डिग्री या कोर्स के लिए 15 तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। उससे पहले विद्यार्थी पसंदीदा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में विद्यार्थी दाखिले के लिए 17 जून तक आवेदन कर सकता है। इसकी पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर डाली गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी दाखिला कोऑर्डिनेटर प्रो. राकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की पहली वरीयता सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद एक दिन का समय फीस भरने और दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए दिया जाएगा। उसके बाद दूसरी और तीसरी सूची मेरिट के आधार पर लगाई जाएगी, जिसके बाद खाली सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। पीजी कोर्सों की पहली मेरिट सूची 12 जुलाई को लगाई जाएगी तो वहीं एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्साें की मेरिट सूची पांच अगस्त को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें