कुरुक्षेत्र। आईटीआई कुरुक्षेत्र में दाखिले के अंतिम दिन दस्तावेज सत्यापित कराते विद्यार्थी। सं
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई है, जिसमें जिलेभर की छह आईटीआई में विभिन्न कोर्सों की 1336 सीटों पर 1291 दाखिले हुए हैं। अभी आईटीआई शाहाबाद के अलावा अन्य आईटीआई में 45 सीटें रिक्त रह गई हैं। जबकि आईटीआई महिला शाहाबाद और आईटीआई बहलोलपुर में 29 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं।
आईटीआई कुरुक्षेत्र की 616 सीटों पर 602 दाखिले हुए हैं तो वहीं आईटीआई पिहोवा में 408 सीटों पर 394 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र की 180 सीटों पर 157 तथा आईटीआई शाहाबाद में 100 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विद्यार्थियों ने आखिरी दिन दाखिला लेने में रुझान दिखाया है। नए सत्र की कक्षाएं जल्द शुरु की जाएगी, जिसकी समय-सारिणी विद्यार्थियों के साथ साझा कर दी जाएगी।