फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिवाली पर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली त्योहारों के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। त्योहारी सीजन में जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं। जिले में विशेष स्थानों पर नाकाबंदी कर निगरानी रखी जा रही है। सादे लिबास में भी कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सीआईए-एक और सीआईए-दो को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को और भी ज्यादा सक्रिय कर दिया है। गुप्तचर विभाग भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस के साथ साझा करेगा। संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। बगैर नंबर वाहन की विशेषतौर पर पुलिस तलाशी कर रही है। इसके अलावा बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई गई है ताकि किसी प्रकार से कोई अनहोनी न हो सके।
जिलेभर के होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा डायल-112, पीसीआर, चीता राइडर्स के साथ थाना और पुलिस चौकी प्रभारी को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्य चौक और चौराहे पर भी पुलिस की तैनाती गई है। इन स्थानों पर होमगार्ड के जवान यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं ताकि जाम से निपटा जा सके।
विज्ञापन


दुर्गा शक्ति टीम भी कर रही गश्त
महिलाओं से स्नेचिंग, लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाओं को रोकने के लिए दुर्गा शक्ति टीम भी गश्त कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर टीम को बाजार और भीड़भाड़ वाली जगह पर नियुक्त किया गया है। यह टीम अपने इलाके में समय-समय पर गश्त करेगी।

त्योहारी सीजन में पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस को त्योहारी सीजन के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है। चौक-चौराहे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। सभी जिला वासियों से अपील है कि जगमगाहट सहित और आतिशबाजी रहित सुरक्षित तरीके से दिवाली का त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें