फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाहरी गांव में खेत से काम कर लौट रहे स्कूटी सवार किसान को एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार टी। टक्कर लगने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त हरदीप कुमार (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में ज्ञान चंद ने बताया कि बुधवार को सुबह उसका भतीजा हरदीप अपनी स्कूटी लेकर खेत से गांव के लिए चला था। वह भी उसके पीछे अपनी बाइक लेकर चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे वह गांव बाहरी के पास ही फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो तेज से गति से आ रहे कार चालक उसके भतीजे की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भतीजा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक अपने भतीजे को संभालता तो कार चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने भतीजे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें