कुरुक्षेत्र। ओटीपी लेकर उपभोक्ता के साथ तीन लाख की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि गर्ग निवासी सेक्टर-125 जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में मुनीष सचदेवा निवासी सेक्टर-पांच ने बताया था कि पांच जुलाई पेटीएम स्वाइप मशीन की डिलीवरी को लेकर उसके पास एक कॉल आई थी। उस व्यक्ति ने उससे डिलीवरी करने के नाम पर बातों में उलझाकर ओटीपी लिया था। कुछ समय बाद उसके खाते से करीब तीन लाख रुपये कट गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी रवि गर्ग को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद