फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी करने का आरोपी हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जगबीर सिंह निवासी लजवाना कलां जिला जींद समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना कृष्णा गेट में 23 दिसंबर को दर्ज शिकायत में सतिंद्र जीत सिंह निवासी सेक्टर-चार ने बताया था कि वह अपने बेटे के पास नोयडा गया हुआ था। तभी चोर घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 22 अगस्त को आरोपी विनोद कुमार उर्फ बोदी व सुनील कुमार, अगले दिन राकेश उर्फ राजेश को पकड़ा था। आगामी जांच करते हुए टीम ने चौथे आरोपी जगबीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



हेरोइन की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। हेरोइन की तस्करी करने के आरोपी मोनू उर्फ बच्ची निवासी सुभाष कॉलोनी जिला कैथल के कब्जे से 500 रुपये बरामद हुए। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने पांच सितंबर को गुप्त सूचना पर अजय कुमार निवासी छज्जूपुर को उसके गांव से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोपी प्रिंस को पकड़कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने दूसरे तस्कर मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया।


बाइक चोरी का आरोपी धरा
कुरुक्षेत्र। गत माह बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीन कुमार निवासी करनाल के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना केयूके में 18 जुलाई को दर्ज शिकायत में रवि कुमार निवासी शांतिनगर ने बताया था कि वह 16 जुलाई को अपनी बाइक पर ब्रह्मसरोवर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने आया था। वह अपनी बाइक को मंदिर के बाहर खड़ी करके माथा टेकने चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया ताे उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी प्रवीन कुमार निवासी करनाल को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें