कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले 19.45 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ आशू निवासी दौलतपुर जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि दो जनवरी को उनकी टीम ने सूचना पर उमरी चौक पर नाकाबंदी कर बाइक सवार राजिंद्र निवासी गुढ़ा जिला करनाल व कुली निवासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 19.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि यह स्मैक आशीष से प्राप्त की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है