कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में लिछमन राम वासी राजस्थान हॉल वासी महादेव होटल हाईवे जावरा जिला रतलाम मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक दिसंबर को एंटी नारकोटिक सैल की टीम मुर्तजापुर बस अड्डा पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरसेवक सिंह उर्फ गैबी वासी जोगीपुर जिला पटियाला पंजाब व नरसी सिहं उर्फ काला वासी समगोली जिला मौहाली पंजाब को केंटर सहित नेशनल हाईवे 152-डी से काबू किया था। उनके कब्ज़ा से 85 किलोग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
सात दिसंबर को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जय किशन की टीम ने मामले में आगामी जांच करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी लिछमन राम वासी राजस्थान हॉल वासी महादेव होटल हाईवे जावरा जिला रतलाम मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।