फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असलहा सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह देसी कट्टे और कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर असलहा सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सप्लायर रिषभ कटारिया निवासी हुडा सेक्टर-एक शाहाबाद ने यह कट्टा आरोपी को मुहैया कराया था।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को उनकी टीम अनाज मंडी शाहाबाद के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज कुमार उर्फ पंकू निवासी सेक्टर-एक शाहाबाद को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर पंकज कुमार को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने देसी कट्टा सप्लाई करने के आरोपी रिषभ कटारिया को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें