फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्स व मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले जेब से पर्स व मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का बेटा एलएनजेपी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती था। आरोपी अशोक कुमार उर्फ मौजी निवासी माजरा रोडान जिला करनाल ने वारदात को अंजाम दिया था। थाना केयूके में नौ अप्रैल को दर्ज शिकायत में सुनील निवासी न्यू मिर्जापुर कॉलोनी ने बताया था कि उसका बेटा प्रियांश शनिवार की रात एलएनजेपी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती था, वह और उसकी पत्नी अपने बच्चे की देखभाल के लिए अस्पताल में ही मौजूद थे। रात करीब 12 बजे वह अस्पताल की कुर्सी पर लेट हुआ था, जिस कारण उसे नींद आ गई। सुबह उसकी नींद खुली तो उसकी जेब से पर्स व मोबाइल चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें