पिहोवा। कबाड़ी की दुकान से गाड़ियों का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रकाश निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद हुआ। थाना सदर में दर्ज शिकायत में स्थानीय निवासी भगत सिंह ने बताया था कि उसकी अंबाला रोड पर भट्ट माजरा के पास कबाड़ी की दुकान है। वहां अक्सर पुरानी गाड़ियां व बाइक खड़ी रहती हैं। करीब तीन महीने पहले वह पुलिस लाइन अंबाला से बोली पर पुरानी गाड़ियां खरीदकर लाया था। 30 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे चोर दुकान की दीवार फांदकर कई गाड़ियों के रेडिएटर, अल्टरनेटर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी प्रकाश को काबू करके चोरीशुदा सामान बरामद किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।