पिहोवा। चार दिन पहले स्याणा सैदां गांव में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी दयाेल निवासी स्याणा सैदां के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद हुआ। थाना सदर पिहोवा में 22 फरवरी को दर्ज शिकायत में स्वर्ण सिंह निवासी स्याणा सैदां ने बताया था कि सुबह वह अपनी दुकान पर आया तो एक युवक उसकी दुकान से सामान चोरी करके भाग रहा था। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। हालांकि उसने आरोपी की पहचान कर ली थी। आरोपी पहले भी उसके गांव में चोरी की कई वारदात कर चुका है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दाे ने करते हुए आरोपी सन्नी दयोल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है। संवाद
बाइक चुराने का आरोपी धरा
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ बाजू निवासी मछरौली के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना केयूके में 17 फरवरी को दर्ज शिकायत में मुकेश निवासी भोर सैयदा ने बताया था कि 16 फरवरी को वह अपनी बाइक पर बेटी के साथ एलएनजेपी अस्पताल आया था। इलाज के दौरान उसे रात को अस्पताल में ही रुकना पड़ा था। उसने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की थी, मगर अगले दिन उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी गुरबाज सिंह को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है। संवाद
शराब के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से शराब बेचते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोज खान निवासी मस्जिद मसीता हाउस के कब्जे से साढ़े 31 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक कराधान एवं आबकारी अधिकारी निर्मला देवी व थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम बाहरी गांव के नजदीक गश्त कर रही थी। टीम को सूचना पर बाहरी गांव से फिरोज खान को शराब के साथ काबू किया। आरोपी के कब्जे से साढ़े 31 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद