फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह मकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजू कुमार निवासी अरुणाय को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना शहर पिहोवा में 27 जून को दर्ज शिकायत में सलिंद्र कुमार निवासी मांगना ने बताया था कि उसकी बाइक मरम्मत की दुकान है। दुकान के पीछे उसका मकान है। 26 जून को वह अपने मकान में गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पांच किलो सिल्वर व 30 किलो लोहे का सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया ताकि उससे चोरीशुदा सामान बरामद किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें