शाहाबाद। गत सप्ताह घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरू उर्फ गूगल निवासी शाहाबाद के कब्जे से चोरीशुदा जेवर व नकदी बरामद हुई।
पुलिस में 12 जुलाई को दर्ज शिकायत में अशोक मसीह निवासी शाहाबाद ने बताया था कि 10 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। वापस आया तो देखा कि उसके घर के दरवाजे के लॉक टूटे हुए थे। चोर घर से सोने के जेवर, नकदी व घर का अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी बीरू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।