पुलिस ने मकान से एलईडी, लैपटॉप, मोबाइल व करीब 97 हजार रुपये चुराने के आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ कालू सैनी वासी वकील कॉलोनी चीका (कैथल) को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। बलविंद्र कौर वासी अधोया चक्की प्लाट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 फरवरी को वह मकान बंद करके रिश्तेदारी में गए थे। आठ दिन बाद वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले। मकान से एक एलईडी, लैपटॉप, तीन मोबाइल और नकदी गायब ती। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लैपटॉप व एक मोबाइल फोन बरामद किया। संवाद